बनी बेगम बाग का मुख्य द्वार बंद, पर्यटकों में नाराज़गी खुलताबाद
बनी बेगम बाग का मुख्य द्वार बंद, पर्यटकों में नाराज़गी खुलताबाद यहां स्थित ऐतिहासिक बनी बेगम बाग का मुख्य द्वार पर्यटकों के लिए अब तक बंद है, जिसके कारण पर्यटकों को छोटी खिड़की से आना-जाना पड़ता है.जिले और राज्य के विभिन्न हिस्सों से इस ऐतिहासिक स्थल को देखने आने वाले पर्यटक बुनियादी सुविधाओं के अभाव में निराश हो रहे हैं. मालुम हो कि बनी बेगम बाग एक विशाल दीवार से घिरा हुआ है और अपने आकर्षक स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है.इस बाग के चारों कोनों पर कियोस्क हैं और प्रवेश द्वार उत्तरी दीवार के बीच में स्थित है.बाग की पश्चिमी दीवार के बीच में एक पुरानी मस्जिद है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी दीवारों के बीच में बारादरी स्थित हैं. बाग के अंदर पानी के चैनलों के माध्यम से इसे चार भूखंडों में बांटा गया है, और हर भूखंड को चार खूबसूरत फूलों की क्यारियों में विभाजित किया गया है। बाग में हरी-भरी घास, झूमते पेड़, और आकर्षक फव्वारे इसके सौंदर्य को और बढ़ाते हैं. इसके अलावा, यहां के गुंबद और खंभों का वास्तुशिल्प भी पर्यटकों को आकर्षित करता है.इस नायाब स्थल को देखने बड़ी संख्या मे पर्यटक प्रतिदिन यहां पहुंचते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओ के आभाव के चलते निराश होकर लौटना पड़ता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बाग में मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब की बहू बनी बेगम की कब्र भी स्थित है, जो इसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण बनाती है करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल पटेल ने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर मुख्य द्वार खोलने की मांग की थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुख्य द्वार खोलने और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की है, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर का सही आनंद लिया जा सके और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके.
1. बनी बेगम बाग का मुख्य द्वार बंद, पर्यटकों में नाराज़गी खुलताबाद



What's Your Reaction?

