ग्लोबल जीसस हाउस मिनिस्ट्रीज में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे और ईस्टर, देश की शांति व उन्नति के लिए हुई विशेष प्रार्थना
ग्लोबल जीसस हाउस मिनिस्ट्रीज में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे और ईस्टर, देश की शांति व उन्नति के लिए हुई विशेष प्रार्थना गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश), राम पार्क, इलाइचीपुर रोड — ग्लोबल जीसस हाउस मिनिस्ट्रीज, नॉर्थ इंडिया डायोसिस (EESWF) में गुड फ्राइडे और ईस्टर का पर्व अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च में एकत्र हुए और प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए गए बलिदान को स्मरण करते हुए विशेष प्रार्थनाएं कीं। कार्यक्रम का संचालन आर्च बिशप डॉ. अमित सेठ (डिप्टी मॉडरेटर) के नेतृत्व में किया गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे प्रेम, त्याग और क्षमा का प्रतीक है, जबकि ईस्टर आशा, जीवन और विजय का संदेश देता है। इस आयोजन में प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग मिला। सुरक्षा व्यवस्था के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। इस सहयोग के लिए आर्च बिशप डॉ. अमित सेठ ने Hon'ble Mr.Narendra Modiji PM and Mr. Yogi Adityanath ji CM स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग एवं सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस पावन अवसर पर देश की शांति, एकता, उन्नति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि भारत देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे तथा सभी नागरिक स्वस्थ और सुरक्षित रहें। ईस्टर के अवसर पर विश्वासियों ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव मनाते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि वे आज भी जीवित हैं और सभी के जीवन में आशा एवं शांति प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति, समृद्धि और आशीर्वाद की प्रार्थना के साथ हुआ। ✝️ गुड फ्राइडे वचन “परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के कारण कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी, कि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं।” — यशायाह 53:5 ईस्टर वचन “यीशु ने उससे कहा, ‘पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ; जो कोई मुझ पर विश्वास करता है, वह यदि मर भी जाए, तो भी जीएगा।’” — यूहन्ना 11:25
1. Good Friday and Easter celebrated with devotion at Global Jesus House Ministries, special prayers for peace and progress of the country
What's Your Reaction?

