बीएलओ की लापरवाही पर कांग्रेस का विरोध, घर-घर जाकर मैपिंग और फॉर्म वितरण की उठाई मांग

बीएलओ की लापरवाही पर कांग्रेस का विरोध, घर-घर जाकर मैपिंग और फॉर्म वितरण की उठाई मांग छत्रपति संभाजीनगर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज छत्रपति संभाजीनगर के जिलाधिकारी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य के लिए नियुक्त बीएलओ (Booth Level Officer) अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि सभी बीएलओ तत्काल घर-घर जाकर नागरिकों की मैपिंग करें तथा बिना किसी विलंब के आवश्यक फॉर्म भी वितरित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। यह ज्ञापन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सय्यद अकरम भाई के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम पठाण, अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनीस पटेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोईन इनामदार, इंटक कांग्रेस के शहराध्यक्ष शेख अथर, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आमेर अब्दुल सलीम, मोईन कुरैशी, इंजीनियर विशाल बनसवाल, नदीम सौदागर, साजिद कुरैशी, मुजफ्फर खान, सय्यद जाकिर, आसमत खान, शेख रईस, मुनीर पटेल, इमरान शेख, साहेबराव बनकर, ऋषिकेश महाजन, शेख कैसर बाबा, गणेश जाधव, योगेश थोरात, रामभाऊ लोखंडे, शेख जाहिर, शेख आबेद, शफीक शाह, सय्यद फैय्याजुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jul 3, 2026 - 22:04
 0
Congress protested against the negligence of BLO, raised demand for door-to-door mapping and distribution of forms.
1 / 1

1. Congress protested against the negligence of BLO, raised demand for door-to-door mapping and distribution of forms.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow