जिल्हा परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप दोषियों पर FIR और मुख्यालय से गैरहाजिर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी विधायक प्रशांत बंब
दोषियों पर होगी FIR, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त कदम श्री विधायक प्रशांत बंब छत्रपति संभाजीनगर | प्रतिनिधि भाजपा विधायक प्रशांत बंब ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 8 से 10 दिनों में संबंधित मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद जनता के पैसों से चलने वाली संस्था है और जनता के धन का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विधायक बंब ने कहा कि जिला परिषद स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिक गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब कोई छात्र एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाता है, तो उसके शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन किया जाना चाहिए। जो विद्यार्थी कमजोर हैं, उन्हें विशेष मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। सरकार लाखों रुपये का वेतन देती है, इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।" विधायक बंब ने यह भी कहा कि मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले शिक्षक, ग्रामसेवक और अन्य सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से ऐसे कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार, शिक्षा की गुणवत्ता और कर्मचारियों की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। MLA Prashant Bamb Alleges Corruption in Zilla Parishad; Warns of FIRs and Strict Action Against Officials Chhatrapati Sambhajinagar | Correspondent BJP MLA Prashant Bamb has leveled serious allegations of corruption within the Zilla Parishad, claiming that large-scale financial irregularities have taken place in construction and repair works. He warned that strict action would be taken against the officials and employees found responsible. Speaking to the media, Bamb stated that during inspections of various construction and repair projects under the Zilla Parishad, several instances of corruption came to light. He said that he had previously submitted written complaints and supporting evidence to the Zil
1. Allegations of corruption in the District Council Shri MLA Prashant Bamb indicates strict action against guilty FIR and absent head office employees.

What's Your Reaction?

