अमळनेर की बेटी आईपीएस मोक्षदा पाटील बनीं बृहन्मुंबई की अपर पुलिस आयुक्त

अमळनेर की बेटी आईपीएस मोक्षदा पाटील बनीं बृहन्मुंबई की अपर पुलिस आयुक्त अमळनेर की होनहार बेटी एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मा. मोक्षदा पाटील मैडम की बृहन्मुंबई में अपर पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा उनका अभिनंदन किया जा रहा है। मोक्षदा पाटील मैडम ने अपने उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक क्षमता के बल पर पुलिस विभाग में विशेष पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति को अमळनेर शहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मुंबई पुलिस प्रशासन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगा। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

May 24, 2026 - 03:19
 0
Amalner's daughter IPS Mokshada Patil becomes Additional Police Commissioner of Brihanmumbai
1 / 2

1. Amalner's daughter IPS Mokshada Patil becomes Additional Police Commissioner of Brihanmumbai

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow